ग्रामीण ने न्याय की गुहार लगायी

Published at :08 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण ने न्याय की गुहार लगायी

गोदरमाना(गढ़वा). रंका थाना के भौंरी निवासी बंधु पासवान साजिश का शिकार होकर घरविहीन होकर रहने को विवश है. बंधु इस समय अपने चार बच्चों के साथ दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं. बंधु ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. समाचार के अनुसार बंधु पर छेड़खानी का आरोप […]

विज्ञापन

गोदरमाना(गढ़वा). रंका थाना के भौंरी निवासी बंधु पासवान साजिश का शिकार होकर घरविहीन होकर रहने को विवश है. बंधु इस समय अपने चार बच्चों के साथ दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं. बंधु ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. समाचार के अनुसार बंधु पर छेड़खानी का आरोप लगा कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें बंधु अपने परिवार व सभी बच्चों के साथ करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहा. जब जेल से जमानत पर बाहर आया, तो उसने देखा कि उसके घर में चुटिया पंचायत का चौकीदार ललन पासवान रह रहा है. उसने कहा कि चौकीदार ने ही रंका के पूर्व थाना प्रभारी को गुमराह कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने रंका एसडीओ व एसडीपीओ से इसकी जांच कर चौकीदार पर कार्रवाई करने व उसका घर वापस दिलाने की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी जेके ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार का मामला है, तो पीडि़त को चौकीदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए. पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola