जेल में सिम पहुंचानेवाले दो गिरफ्तार

गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा में मुलाकाती करने जा रहे दो युवकों के पास से एक यूनिनॉर का सिम बरामद किया है. बताया गया कि मंगलवार की दोपहर में नीरज तिवारी व उज्जवल चौबे नामक युवक कैदी मनोज ठाकुर से मिलने जा रहे थे. इस दौरान चप्पल में छुपा कर रखा गया यूनिनॉर का सिम तलाशी […]
गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा में मुलाकाती करने जा रहे दो युवकों के पास से एक यूनिनॉर का सिम बरामद किया है. बताया गया कि मंगलवार की दोपहर में नीरज तिवारी व उज्जवल चौबे नामक युवक कैदी मनोज ठाकुर से मिलने जा रहे थे. इस दौरान चप्पल में छुपा कर रखा गया यूनिनॉर का सिम तलाशी के दौरान बरामद की गयी. एसआइ लालबहादुर हरिजन ने तलाशी के दौरान इसे बरामद किया था. धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. बताया गया कि दोनों महुपी गांव के रहनेवाले हैं और मनोज ठाकुर को सिम देने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










