भारतीय किसान संघ ने धरना दिया

Published at :07 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने धरना दिया

मझिआंव(गढ़वा). भारतीय किसान संघ की प्रखंड इकाई ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना के पश्चात बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 12 सूत्री मांग पत्र भेजा गया. इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका उवि मझिआंव में 15 जनवरी 2010 से बंद पड़े व्यावसायिक प्रशिक्षण को प्रारंभ करने व मानदेय दिलाने, नगर पंचायत में लगे चापानलों का […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). भारतीय किसान संघ की प्रखंड इकाई ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना के पश्चात बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 12 सूत्री मांग पत्र भेजा गया. इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका उवि मझिआंव में 15 जनवरी 2010 से बंद पड़े व्यावसायिक प्रशिक्षण को प्रारंभ करने व मानदेय दिलाने, नगर पंचायत में लगे चापानलों का सत्यापन कर जांच करने, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन के लाभुकों को पेंशन दिलाने, नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों की योग्यता प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग शामिल है. धरना की अध्यक्षता व संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर अशोक राम, पिंटू कुमार, श्यामदेव राम, शंकर राम, विमल कुमार रवि, राजदेव राम, जितेंद्र विश्वकर्मा, रामगहन राम, वीरेंद्र कुमार पांडेय, बिगु राम, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola