जिले में बनाये जायेंगे खाद्यान्न गोदाम-2

Published at :07 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बनाये जायेंगे खाद्यान्न गोदाम-2

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने जिले में 500 से लेकर 2000 मीट्रिक टन का गोदाम बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में 500, 1000, 1500 एवं 2000 मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण क्षमतावाले गोदाम विभिन्न स्थानों पर बनाये जायेंगे. इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने […]

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने जिले में 500 से लेकर 2000 मीट्रिक टन का गोदाम बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में 500, 1000, 1500 एवं 2000 मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण क्षमतावाले गोदाम विभिन्न स्थानों पर बनाये जायेंगे. इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों से भूमि की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि स्थान चयन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पूर्व से निर्मित गोदाम/ निर्मित किये जा रहे गोदाम से वह स्थान निकट हो. यह गोदाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के आलोक में बनाये जाने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola