– विकास दुबे व शमीम रंगसाज गुट में लड़ाई- खाना फेंकने को लेकर विवाद बढ़ा7जीडब्ल्यूपीएच7- कारा के अंदर पुलिस पदाधिकारियों से बात करते काराधीक्षक 7जीडब्ल्यूपीएच8- घटना के बाद जेल में पहुंचे पुलिस के जवान7जीडब्ल्यूपीएच9- जेल की तसवीरप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा मंडल कारा में बुधवार की सुबह विकास दुबे और शमीम रंगसाज गुट के बीच जम कर मारपीट हुई. 11 कैदी घायल हुए. इनमें से छह लोगों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पांच लोगों का इलाज कारा अस्पताल में चल रहा है. घायलों में शमीम रंगसाज, अरुण दुबे, पप्पू धरदुबे, मनोज ठाकु र, अमित दुबे, सोनू दुबे, वरुण पांडेय, दिलीप पासवान, श्यामजी सोनी, पंकज पाल व शशिकांत शामिल है.लकड़ी, पाइप, ईंट से हमला घटना बुधवार की सुबह खाना को लेकर हुआ. बताया गया कि जेल के अंदर विकास दुबे गुट का अलग खाना बनाया जाता है. आज सुबह जब रोटी बनायी जा रही थी, तभी दूसरे गुट के शमीम रंगसाज व चांद कुरैशी ने रोटी व बरतन फेंक दिया. इसके बाद विकास दुबे गुट के लोगों ने शमीम गुट के लोगों के साथ मारपीट की. सूचना मिलते ही कारा अधीक्षक सह एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा जेल पहुंचे. सभी कैदियों को बैरक में बंद कर मामला शांत कराया. दोपहर 12 बजे भोजन के समय जब कैदियों को निकाला गया, तो दूसरे गुट के लोगों ने लकड़ी, पाइप, ईंट से हमला कर विकास दुबे गुट के लोगों को घायल कर दिया.
गढ़वा जेल में मारपीट, 11 कैदी घायल
– विकास दुबे व शमीम रंगसाज गुट में लड़ाई- खाना फेंकने को लेकर विवाद बढ़ा7जीडब्ल्यूपीएच7- कारा के अंदर पुलिस पदाधिकारियों से बात करते काराधीक्षक 7जीडब्ल्यूपीएच8- घटना के बाद जेल में पहुंचे पुलिस के जवान7जीडब्ल्यूपीएच9- जेल की तसवीरप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा मंडल कारा में बुधवार की सुबह विकास दुबे और शमीम रंगसाज गुट के बीच जम कर मारपीट […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement