योजनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

पिंक ऑटो में दैनिक समाचार पत्र व पानी बोतल उपलब्ध रहेगा गढ़वा : जिला परिषद की ओर से मंगलवार को शरद उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गयी. स्थानीय शहीद नीलांबर नगर भवन में आयोजित इसी कार्यक्रम से शहर में पिंक ऑटो की शुरुआत की गयी. इसका उदघाटन पलामू सांसद […]
विज्ञापन
पिंक ऑटो में दैनिक समाचार पत्र व पानी बोतल उपलब्ध रहेगा
गढ़वा : जिला परिषद की ओर से मंगलवार को शरद उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गयी. स्थानीय शहीद नीलांबर नगर भवन में आयोजित इसी कार्यक्रम से शहर में पिंक ऑटो की शुरुआत की गयी.
इसका उदघाटन पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, उपायुक्त डॉ मनीष रंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. प्रथम चरण में 30 पिंक ऑटो गढ़वा शहर में चलेगी, जबकि दूसरे चरण में अन्य को भी इसमें शामिल करने की योजना है. पिंक ऑटो में दैनिक समाचार पत्र व पेयजल की व्यवस्था रहेगी. साथ ही इसके चालक भी खास वरदी में टेंपो चलायेंगे.
उपायुक्त ने इस तरह के सभी टेंपो चालकों के लिए 30 हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा व एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने की घोषणा की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वीडी राम ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए. राज्य व केंद्र की ओर से 500 से ज्यादा योजनाएं चलायी जा रही है. सबों के बारे में जानकारी उन्हें भी नहीं है. जानकारी के अभाव में राशि खर्च नहीं होती है और सेरेंडर हो जाती है.
उन्होंने जिला प्रशासन को संवेदनशील व सक्रिय रहने की सलाह देते हुए कहा कि जनहित में कार्यप्रणाली को सुधार किये जाने की जरूरत है. इस मौके पर उपायुक्त ने कई घोषणाएं करते हुए कहा कि गढ़वा शहर में बिजली की स्थिति को देखते हुए सोलर सिस्टम से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही उन्होंने आरओ तकनीक से पानी की आपूर्ति करने की योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण भवन का भी निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने गढ़वा शहर से तीन किलोमीटर दूर स्टेडियम निर्माण कराने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ मिल कर काम करने की जरूरत है.
उन्होंने धूम्रपान से संबंधित कोटपा कानून लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर 200 रुपये का जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने कहा कि नशाखोरी, ओझागुणी व नक्सलवाद गढ़वा जिले की प्रमुख समस्या है. इनमें से नक्सलवाद लगभग समाप्ति के कगार पर पहुंच गयी है. जबकि ग्रामीण नशाखोरी व ओझागुणी के मामले को महत्व न दे और जरूरत पर उनसे सीधे संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










