चिकित्सक पर कार्रवाई हो, नर्स पर नहीं : आजसू

Published at :06 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक पर कार्रवाई हो, नर्स पर नहीं : आजसू

मामला-सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत कागढ़वा. आजसू नेता सुरज कुमार गुप्ता ने सोमवार की सुबह प्रसव के दौरान मरी महिला रेखा देवी के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने व चिकित्सा पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि रेखा की […]

विज्ञापन

मामला-सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत कागढ़वा. आजसू नेता सुरज कुमार गुप्ता ने सोमवार की सुबह प्रसव के दौरान मरी महिला रेखा देवी के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने व चिकित्सा पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि रेखा की मौत इलाज के अभाव में प्रसव के दौरान हुई है. लेकिन मामले में सिर्फ एएनएम को निलंबित कर मामले की लीपापोती की जा रही है. यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण व अव्यावहारिक है. क्योंकि उस दौरान कार्यरत महिला चिकित्सक अपने घर में नींद ले रही थी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई महिला चिकित्सक पर होनी चाहिए थी, एएनएम पर नहीं. उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का एकमुश्त 50-60 हजार रुपये वेतन चिकित्सकों को दिया जाता है, लेकिन वे अस्पताल को नर्स के भरोसे छोड़ कर अपने निजी क्लिनिक में समय देते हैं या फिर घर पर आराम करते हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल में कभी भी महिला चिकित्सक ड्यूटी नहीं देती हैं. उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में चिकित्सकों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है, तो आजसू पार्टी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर नींद हराम करने का काम करेगी. श्री गुप्ता ने कहा कि वे इस मामले में मृतिका व निलंबित नर्स के घर जाकर उनसे घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola