विशुनपुरा में चलंत लोक अदालत लगी

Published at :06 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
विशुनपुरा में चलंत लोक अदालत लगी

गढ़वा. विशुनपुरा प्रखंड परिसर में मंगलवार को चलंत लोक अदालत लगायी गयी. इस दौरान विभिन्न वादों से संबंधित 104 मामलांे का आवेदन प्राप्त हुआ. विधिक जागरूकता प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में आयोजित इस चलंत लोक अदालत में ग्रामीणों से 104 मामले से संबंधित आवेदन मिले. ये सभी मामले प्रखंड से संबंधित होने के कारण उसे […]

विज्ञापन

गढ़वा. विशुनपुरा प्रखंड परिसर में मंगलवार को चलंत लोक अदालत लगायी गयी. इस दौरान विभिन्न वादों से संबंधित 104 मामलांे का आवेदन प्राप्त हुआ. विधिक जागरूकता प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में आयोजित इस चलंत लोक अदालत में ग्रामीणों से 104 मामले से संबंधित आवेदन मिले. ये सभी मामले प्रखंड से संबंधित होने के कारण उसे प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया. साथ ही उन्हें इस पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. इस अवसर पर उपस्थित पीएलएस के अध्यक्ष एसएस गिरि, विधिक जागरूकता प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज सीनियर डिविजन(तृतीय) केके शुक्ला, अधिवक्ता देवेंद्र प्रजापति, न्यायालयकर्मी अवनीश भारद्वाज सहित स्थानीय प्रखंडकर्मी उपस्थित थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए विधिक जागरूकता के सचिव केके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को गढ़वा प्रखंड के तिलदाग पंचायत में चलंत लोक अदालत लगायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola