निर्वाण दिवस पर भंडारे का आयोजन

सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मंगलवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. इस भंडारा में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि हर वर्ष यहां पर इस तरह का भंडारा आयोजित किया जाता है. इसमें गरीबों-असहायों को भोजन भी कराया जाता […]
सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मंगलवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. इस भंडारा में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि हर वर्ष यहां पर इस तरह का भंडारा आयोजित किया जाता है. इसमें गरीबों-असहायों को भोजन भी कराया जाता है. उन्होंने बताया कि सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक औघरेश्वर भगवान राम के प्रथम शिष्य फोकाबीर बाबा का निर्वाण दिवस आज ही के दिन मनाया जाता है. इसी उपलक्ष्य आश्रम में आज पूजा-अर्चना कर इस प्रकार का कार्यक्रम किया गया है. इस आयोजन में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, मंत्री अनूप यादव, विनोद ठाकुर, भगवान सिंह, धीरज जायसवाल, अशोक यादव आदि ने सक्रिय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










