फे्रंचाइची डाकघर का उदघाटन

गढ़वा. स्थानीय रंका मोड़ पर मुख्य डाकघर के फ्रें चाइजी पोस्ट ऑफिस का उदघाटन किया गया. पलामू के डाक अधीक्षक एसएन सिंह ने उदघाटन किया. इस मौके पर डाक अधीक्षक ने कहा कि अब डाकघर के अलावा डाकघर की काफी सुविधाएं यहां लोगों को मिल सकेगी. इसमें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट, मनीऑर्डर, पोस्टल स्टांप, स्टेशनरी, […]
गढ़वा. स्थानीय रंका मोड़ पर मुख्य डाकघर के फ्रें चाइजी पोस्ट ऑफिस का उदघाटन किया गया. पलामू के डाक अधीक्षक एसएन सिंह ने उदघाटन किया. इस मौके पर डाक अधीक्षक ने कहा कि अब डाकघर के अलावा डाकघर की काफी सुविधाएं यहां लोगों को मिल सकेगी. इसमें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट, मनीऑर्डर, पोस्टल स्टांप, स्टेशनरी, डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा आदि की सुविधा शामिल है. इस मौके पर फे्रंचाइजी के गौतम कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि नागरिकों को यहां से सारी सुविधा उपलब्ध होगी. इस अवसर पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी, जायंट्स के नंदकुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, विनोद कुमार, मनोज कुमार, मुजीब खां, चंद्रभूषण सिन्हा सहित सहायक डाक अधीक्षक व अन्य डाक कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










