रेलखंड पर निर्माण कार्य रोका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2015 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड के कुंभी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को गढ़वा-चोपन रेलखंड पर 18किमी खंभा संख्या पांच-छह के पास गेट नंबर 17 डी पर रेलवे निर्माण कार्य को रोक दिया. यहां बिजली स्ट्रेट का निर्माण कार्य किया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि इस गेट को प्रभावित होने से पहले […]
विज्ञापन
मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड के कुंभी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को गढ़वा-चोपन रेलखंड पर 18किमी खंभा संख्या पांच-छह के पास गेट नंबर 17 डी पर रेलवे निर्माण कार्य को रोक दिया. यहां बिजली स्ट्रेट का निर्माण कार्य किया जा रहा था.
ग्रामीणों का कहना था कि इस गेट को प्रभावित होने से पहले दूसरा नया गेट जब तक नहीं बनाया जायेगा, निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. उन्होंने इस संबंध में मंडल अभियंता धनबाद, पलामू सांसद, गढ़वा विधायक, उपायुक्त, रेल पथ निरीक्षक विढंमगंज, आरपीएफ गढ़वा रोड सहित स्थानीय मुखिया को लिखित रूप से आवेदन देकर इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवालों में रुपेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, शिव राम, भरत चौधरी, महेंद्र यादव, ईश्वरी राम, नाथुन सिंह, भरत चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










