चलंत लोक अदालत में 100 मामले आये

Published at :05 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
चलंत लोक अदालत में 100 मामले आये

डंडा(गढ़वा). डंडा प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार के तहत चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों की ओर से 100 मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. आवेदन को अग्रतर कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में नहीं रहने तथा व्यवस्था नहीं करने को […]

विज्ञापन

डंडा(गढ़वा). डंडा प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार के तहत चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों की ओर से 100 मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. आवेदन को अग्रतर कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में नहीं रहने तथा व्यवस्था नहीं करने को लेकर बीडीओ बूढ़ायु साढ़ू को फटकार लगायी गयी. मौके पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि जब उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में निर्धारित तिथि को चलंत लोक अदालत लगाया जाना था. फिर उनकी ओर से व्यवस्था क्यों नहीं हुई. बीडीओ की लापरवाही के कारण सभी ग्रामीणों तक लोक अदालत की सूचना नहीं पहुंच सकी थी. इस अवसर पर प्रमुख रहीना बीबी ने बीडीओ पर प्रखंड कार्यालय में नहीं आने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीडीओ सिर्फ दो-तीन दिन ही महीना भर में आते है. इस अवसर पर सचिव केके शुक्ला, डीएलएस चेयरमैन एसएस गिरि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश(द्वितीय) रामबाबू गुप्ता, मुखिया नंदू चौधरी, अवनीश भारद्वाज, थाना प्रभारी जनार्दन राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola