ओके....ग्राम रक्षा दल ने मानदेय व वरदी समस्या को रखा

5जीडब्ल्यूपीएच9- अपनी मांगों को रखते ग्राम रक्षा दल के सदस्यमेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने रविवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में अपने मानदेय व वरदी से संबंधित समस्याओं को रखा. सदस्यों ने जिला सब जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश कुमार शुक्ला से […]
5जीडब्ल्यूपीएच9- अपनी मांगों को रखते ग्राम रक्षा दल के सदस्यमेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने रविवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में अपने मानदेय व वरदी से संबंधित समस्याओं को रखा. सदस्यों ने जिला सब जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश कुमार शुक्ला से मानदेय भुगतान व वरदी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए आवेदन दिया. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शुक्ला ने मेराल थाना प्रभारी अनिल कुमार व सदस्यों की उपस्थिति में मांगपत्र पर विधि सम्मत कार्रवाई क रने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इस आशय से संबंधित दिशा-निर्देश उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दी जायेगी. इसके बाद उनके बीच मानदेय का वितरण व वरदी उपलब्ध कराया जायेगा. श्री शुक्ला ने मौके पर उपस्थित मेराल बीडीओ श्रवण राम से भी इस पर अपनी ओर से पहल करने को कहा. इस अवसर पर सब जज केएन पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










