मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता भोजन

Published at :18 Dec 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता भोजन

रंका(गढ़वा) : राज्य सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य संजय मिश्र ने बुधवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने विद्यालय में कई अनियमितताएं पायी. उन्होंने कहा कि यहां पढ़ाई होती ही नहीं है. यहां के छात्राओं के साथ पढ़ाई के नाम पर लापरवाही बरती जा रही […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : राज्य सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य संजय मिश्र ने बुधवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने विद्यालय में कई अनियमितताएं पायी. उन्होंने कहा कि यहां पढ़ाई होती ही नहीं है. यहां के छात्राओं के साथ पढ़ाई के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है.
श्री मिश्र ने छात्राओं से सवाल किया कि वर्तमान में भारत के गृहमंत्री का नाम क्या है. इस पर छात्राओं का उतर था सुशील कुमार शिंदे. इसपर श्री मिश्र ने उपस्थित वार्डेन किरण कुमारी व शिक्षिका सबीना कच्छप से पूछा कि क्या छात्राओं का उतर सही है. तो उन्हें बताया कि हां, सही है. इस पर श्री मिश्र ने कहा कि जब शिक्षिकाओं को ही जवाब नहीं मालूम, तो छात्रएं कहां से जानेगी. उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले भी उन्होंने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था, उस समय से लेकर आज तक यहां कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि लगता है कि यह विद्यालय पूरे झारखंड में पीछे है. मध्याह्न् भोजन के बारे में उन्होंने बताया कि मेन्यू के अनुसार छात्राओं को भोजन नहीं मिलता है. जबकि खाने-पीने को लेकर प्रति छात्र की दर से 1500 रुपये प्रतिमाह खर्च दिया जाता है.
बावजूद छात्राओं को दूध के साथ होरलिक्स नहीं दिया जाता है. उन्होंने बताया कि दो साल से छात्राओं को ड्रेस भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. छात्राओं का बेड, उपस्कर आदि की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है. इस पर उन्होंने उपस्थित एपीओ को फटाकार लगायी. छात्राओं द्वारा विद्यालय में चापानल और चहारदीवारी की मांग को लेकर मौके पर उपस्थित सीओ शशिकांत सिनकर को भूमि का सीमांकन कर चहारदीवारी निर्माण शुरू कराने तथा बीडीओ नरेश रजक को चापानल लगवाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीईओ रामयतन राम, डीएसई अरविंद कुमार, एसडीओ अमित प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह, एसडीपीओ एसएन देव, पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, एसआई प्रकाश कुम्2ार रजक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola