वसूली के खिलाफ हंगामा किया

गढ़वा. स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि में छात्रों से अवैध वसूली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. इसकी सूचना मिलने पर डीइओ राम यतन राम ने विद्यालय पहुंच कर प्रभारी प्राचार्य को फटकार लगाते हुए वसूली बंद करने का निर्देश दिया. तब परिषद कार्यकर्ता शांत हुए. विद्यार्थी परिषद के लोगों […]
गढ़वा. स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि में छात्रों से अवैध वसूली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. इसकी सूचना मिलने पर डीइओ राम यतन राम ने विद्यालय पहुंच कर प्रभारी प्राचार्य को फटकार लगाते हुए वसूली बंद करने का निर्देश दिया. तब परिषद कार्यकर्ता शांत हुए. विद्यार्थी परिषद के लोगों के अनुसार 10वीं कक्षा का परीक्षा फार्म भरा जा रहा था. इसके लिए पंजीयन फार्म वितरित किया जा रहा था. इसके एवज में छात्रों से 60 रुपये वसूले जा रहे थे और उसके बदले रसीद भी नहीं दिया जा रहा था. यह पूछे जाने पर की यह पैसा किस मद में जा रहा है, तो किसी ने जवाब नहीं दिया. डीइओ राम यतन राम ने कहा कि बिना रसीद दिये छात्रों से पैसे लिए जा रहे थे. इसे उन्होंने तत्काल बंद करा दिया है और पैसे के एवज में रसीद देने का निर्देश दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा इस तरह का मामला सामने आया तो वे कार्रवाई करेंगे. मौके पर विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री बालमुकुंद दुबे, अंकित दुबे, विवेक सिन्हा, सुजीत पांडेय, शेखर शुक्ला, राहुल तिवारी, विकास तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










