सपा प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज होगी

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक टी पमेई ने स्थानीय कर्पूरी चौक के पास मोटरसाइकिल से सपा का प्रचार कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि जिस समय प्रेक्षक इस इलाके में बूथों के निरीक्षण के लिए निकले थे, उसी दौरान 20-25 की संख्या में मोटरसाइकिल से युवक […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक टी पमेई ने स्थानीय कर्पूरी चौक के पास मोटरसाइकिल से सपा का प्रचार कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि जिस समय प्रेक्षक इस इलाके में बूथों के निरीक्षण के लिए निकले थे, उसी दौरान 20-25 की संख्या में मोटरसाइकिल से युवक सपा का प्रचार कर रहे थे. कर्पूरी चौक के पास प्रेक्षक ने उन्हें पकड़ कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. बीडीओ शशिभूषण वर्मा को सपा प्रत्याशी केपी यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










