जनता को धोखा नहीं दिया जा सकता: भानु

Published at :18 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
जनता को धोखा नहीं दिया जा सकता: भानु

प्रतिनिधि,भवनाथपुर(गढ़वा). नसंमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के बड़े-बड़े नेता उनके क्षेत्र में हवाई हमला कर रहे हैं. वैसे नेता कांग्रेस की बुराई भी कर रहे हैं. जबकि जो बुराई कर रहे हैं, उनके बगल में ही कांग्रेसी बैठा रहता है. श्री […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,भवनाथपुर(गढ़वा). नसंमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के बड़े-बड़े नेता उनके क्षेत्र में हवाई हमला कर रहे हैं. वैसे नेता कांग्रेस की बुराई भी कर रहे हैं. जबकि जो बुराई कर रहे हैं, उनके बगल में ही कांग्रेसी बैठा रहता है. श्री शाही मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे. श्री शाही ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक भवनाथपुर क्षेत्र में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस का ही नेतृत्व रहा. उसी नेतृत्व को भाजपा ने टिकट दे दिया. यह सोचने का विषय है. दूसरों की आलोचना करनेवाली भाजपा की इस करतूत से खुद भाजपा के कार्यकर्ता ही आहत दिखते हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में बहुत अंतर होता है. भवनाथपुर की जनता दल-बदलुओं को सबक सिखायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola