छात्र आंदोलन पर विचार गोष्ठी

गढ़वा. अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर मंगलवार को इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 1939 में प्राग में हुए छात्र आंदोलन पर चर्चा की गयी. कॉलेज के प्राचार्य प्रेम कुमार चौबे ने कहा कि प्राग में छात्र आंदोलन को कुचलने के लिए वहां के शासन ने हजारों छात्रों […]
गढ़वा. अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर मंगलवार को इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 1939 में प्राग में हुए छात्र आंदोलन पर चर्चा की गयी. कॉलेज के प्राचार्य प्रेम कुमार चौबे ने कहा कि प्राग में छात्र आंदोलन को कुचलने के लिए वहां के शासन ने हजारों छात्रों को बंदी बना लिया था. साथ ही नौ लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया था. यह आंदोलन विश्व के इतिहास में छात्र आंदोलन के रूप में चिह्नित किया गया. उन्होंने कहा कि आज 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है. इस अवसर पर व्याख्याता शैलेंद्र कुमार, अजय पांडेय, प्रवीण कुमार, विनय कुमार यादव, रामअवध सिंह कुशवाहा, कृति चौबे, खुशी सिंह, रोहित कुमार, मंजु सिंह, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










