रामचंद्र चंद्रवंशी के समर्थन में जनसभा

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
रामचंद्र चंद्रवंशी के समर्थन में जनसभा

कांडी(गढ़वा). केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री सह भाजपा नेता कलराज मिश्रा ने रविवार की शाम कांडी बाजार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि जनता अगर झारखंड का विकास चाहती है, तो केंद्र की तरह राज्य में भी एक मजबूत व टिकाऊ सरकार बनाने में सहयोग करें. उन्होंने […]

विज्ञापन

कांडी(गढ़वा). केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री सह भाजपा नेता कलराज मिश्रा ने रविवार की शाम कांडी बाजार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि जनता अगर झारखंड का विकास चाहती है, तो केंद्र की तरह राज्य में भी एक मजबूत व टिकाऊ सरकार बनाने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को सभी लोग एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान कर विजयी बनावें. उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से झारखंड में गंठबंधन का खेल चल रहा है और सिर्फ यहां लूट मचा हुआ है. इस अवसर पर रामलला दुबे, रामलखन प्रसाद, विनोद ओझा, विनोद प्रसाद, प्रकाश सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola