प्रभात खबर जागरूकता रथ बिलासपुर बाजार व रमना में पहुंचा-3

राज्य के भविष्य गढ़ने के लिये अच्छे प्रत्याशी को चुनेंप्रतिनिधि,गढ़वा बुधवार की देर शाम तक गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रथ पहुंच कर लोगों से विधानसभा चुनाव में झारखंड में एक स्थिर एवं मजबूत सरकार बनाने के लिए अपील की. रमना मानस मंदिर के पास इस अवसर पर एक नुक्कड़ […]
राज्य के भविष्य गढ़ने के लिये अच्छे प्रत्याशी को चुनेंप्रतिनिधि,गढ़वा बुधवार की देर शाम तक गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रथ पहुंच कर लोगों से विधानसभा चुनाव में झारखंड में एक स्थिर एवं मजबूत सरकार बनाने के लिए अपील की. रमना मानस मंदिर के पास इस अवसर पर एक नुक्कड़ सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए प्रभात खबर के वरीय संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के माध्यम से राज्य का भविष्य गढ़ने का समय आया है. इस दौरान मतदाताओं को सोच-समझकर एक अच्छे प्रत्याशी को वोट देना होगा, ताकि राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार बन सके. मौके पर रवि कुमार, प्रभु दूबे, श्याम गुप्ता, नंदू साव, सुदीप कुमार, रामप्रवेश, राजा राम प्रसाद, शंभू गुप्ता, नंदू प्रसाद, संतोष प्रसाद, मंतोष प्रसाद, सोनू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. इसके बाद प्रभात खबर मतदाता जागरूकता रथ उत्तर प्रदेश की सीमा पर अवस्थित बिलासपुर बाजार पहुंचकर वहां भी मतदाताओं को जागरूक किया. इस दौरान प्रभात खबर के प्रसार प्रबंधक सौमिक विश्वास, पत्रकार दिनेश पांडेय, अनूप जायसवाल, श्रीकांत चौबे, प्रसार अधिकारी अमित सोनी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार विनोद पाठक ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










