भाजपा प्रत्याशी को जिताने का निर्णय(एक नजर में)

Published at :13 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को जिताने का निर्णय(एक नजर में)

भाजपा महिला मोरचा की बैठक13जीडब्ल्यूपीएच6-बैठक करती महिला मोरचा की सदस्यगढ़वा.भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा की बैठक जिलाध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में महाराजा पैलेस में हुई. बैठक में भाजपा के गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को विजयी बनाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए महिला मोरचा की ओर से घरों में […]

विज्ञापन

भाजपा महिला मोरचा की बैठक13जीडब्ल्यूपीएच6-बैठक करती महिला मोरचा की सदस्यगढ़वा.भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा की बैठक जिलाध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में महाराजा पैलेस में हुई. बैठक में भाजपा के गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को विजयी बनाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए महिला मोरचा की ओर से घरों में कमल फूल की रंगोली व हाथों में मेहंदी रचाने का निर्णय लिया. बैठक में जिलाध्यक्ष मीना देव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के हितों के बारे में सोचती है. जिस तरह से केंद्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ लाया गया है, उसी तरह से झारखंड राज्य में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इस मौके पर वीणा पाठक, रीता गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, सुशीला केसरी, शकुंतला केसरी, भारती देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola