स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को समर्थन देंगे

Published at :13 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को समर्थन देंगे

बिहार प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने लिया निर्णयगढ़वा. बिहार प्रगतिशील मजदूर यूनियन की ओर से विधानसभा के स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. यूनियन के प्रमंडलीय संयोजक सह जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने पार्टी के रंका मोड़ स्थित जिला कार्यालय में यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते […]

विज्ञापन

बिहार प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने लिया निर्णयगढ़वा. बिहार प्रगतिशील मजदूर यूनियन की ओर से विधानसभा के स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. यूनियन के प्रमंडलीय संयोजक सह जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने पार्टी के रंका मोड़ स्थित जिला कार्यालय में यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा, पलामू व लातेहार जिला के प्रभारी को इससे संबंधित दायित्व सौंपी जायेगी. सर्वसम्मति से गढ़वा के लिए अखिलेश्वर मिश्रा, मेहरून वीबी, नंदलाल मेहता, राजेश भुइयां, अवधबिहारी सिंह, ब्रजेश दुबे, पलामू में लालदेव राम, मुस्तफा अंसारी, लखन चौधरी, वंशीधर मेहता, शिवशंकर राम, वीरेंद्र कुमार, सीताराम, बबन राम तथा लातेहार के लिए जीतेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मीनारायण त्यागी, ईश्वर दयाल मेहता, सीताराम यादव, महेंद्र उरांव, महेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार राम, मुमताज अंसारी आदि को दायित्व दिया गया. उपरोक्त लोग चयनित प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को गोलबंद करेंगे. कहा गया कि वैसा प्रत्याशी जो भ्रष्टाचार, दलाली, दलबदल, एवं धनबल की बदौलत चुनावी मैदान में है, उसे महत्व नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola