ट्रांसफारमर जलने से परेशानी

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफारमर जलने से परेशानी

सगमा(गढ़वा). प्रखंड के बैलिया गांव में ट्रांसफारमर जल जाने से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली से सब्जी अथवा फसल करनेवाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. किसानों ने कहा कि बैलिया गांव में स्थित63 केवी का ट्रांसफारमर छह महीना पहले ही जल गया है. उसे बदलने के लिए ग्रामीण दर्जनों बार विभाग को लिखित […]

विज्ञापन

सगमा(गढ़वा). प्रखंड के बैलिया गांव में ट्रांसफारमर जल जाने से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली से सब्जी अथवा फसल करनेवाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. किसानों ने कहा कि बैलिया गांव में स्थित63 केवी का ट्रांसफारमर छह महीना पहले ही जल गया है. उसे बदलने के लिए ग्रामीण दर्जनों बार विभाग को लिखित आवेदन दे चुके हैं. लेकिन अभी तक ट्रांसफारमर नहीं लगाया गया. उपभोक्ता अतिबल मिश्रा, नारदमुनि मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, सीताराम मिश्रा, दिवाकर मिश्रा आदि ने कहा कि इस गांव में 70 उपभोक्ता हैं, जो समय पर बिजली का बिल भी जमा करते हैं. लेकिन इसके बाद भी इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का कोई ध्यान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola