ओके....शराब भट्टी मिली, तो नपेंगे थाना प्रभारी

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....शराब भट्टी मिली, तो नपेंगे थाना प्रभारी

एसपी ने चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की27जीडब्ल्यूपीएच3- बैठक करते एसपी सुधीर कुमार झागढ़वा. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि चुनाव के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक […]

विज्ञापन

एसपी ने चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की27जीडब्ल्यूपीएच3- बैठक करते एसपी सुधीर कुमार झागढ़वा. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि चुनाव के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक भी वाहन नहीं चलेंगे. ऐसा करते पकड़े जानेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जिले में 369 गैर जमानतीय वारंटी हैं. सबों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. जिले में जितने भी अवैध शराब भट्ठी चल रही हैं, उन्हें ध्वस्त कर समाप्त करने के निर्देश दिये गये हैं. यदि अवैध शराब भट्टी व अवैध ऑर्म्स फैक्टरी पायी जाती है, तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना उनका एक सूत्री कार्यक्रम है. बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तीन दिन के अंदर उम्मीदवार व संवेदनशीलता के हिसाब से आकलन कर बूथों की सूची जमा करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने बताया कि जिले के सभी आने व जाने के रास्तों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. जिले के सभी चेकिंग प्वाइंटों को क्रियाशील कर दिया गया है. एक-एक वाहनों एवं उसपर सवार व्यक्ति की पूरी जांच होगी. एसपी ने बताया कि जिले में अभी माओवादियों की गतिविधि निष्क्रिय है, लेकिन टीपीसी का दो दस्ता रंका, रमकंडा, गढ़वा आदि के क्षेत्रों में मूवमेंट कर रहा है. इसका संचालन रोशनजी व विक्रांतजी कर रहे हैं. इसके अलावा सभी संवेदनशील सड़कों में लैंड माइंस आदि की जांच 10 दिन के अंदर सुनिश्चित करने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. इस अवसर पर बैठक में सीआरपीएफ कमाडेंट कमलेश सिंह, एसडीपीओ श्रीराम समद, कुसुम पुनिया सहित सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola