नौ लोग अभी भी मलेरिया की चपेट में

धुरकी(गढ़वा). धुरकी प्रखंड के करवा पहाड़ में अभी भी नौ लोग मलेरिया से पीडि़त हैं. पीडि़तों का इलाज परिजनों द्वारा नगरऊंटारी के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. इनमें तबारक अंसारी, नइमुद्दीन अंसारी, रेहाना खातून, नशीमा खातून, जसीमा खातून, रामपति देवी, मीना कुमारी, चंदा कुमारी, कमलेश कुमार, अनिता कुमारी के नाम शामिल है. शनिवार […]
धुरकी(गढ़वा). धुरकी प्रखंड के करवा पहाड़ में अभी भी नौ लोग मलेरिया से पीडि़त हैं. पीडि़तों का इलाज परिजनों द्वारा नगरऊंटारी के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. इनमें तबारक अंसारी, नइमुद्दीन अंसारी, रेहाना खातून, नशीमा खातून, जसीमा खातून, रामपति देवी, मीना कुमारी, चंदा कुमारी, कमलेश कुमार, अनिता कुमारी के नाम शामिल है. शनिवार को चिकित्सकों द्वारा मलेरिया से पीडि़त 36 लोगों के रक्त की जांच की गयी थी. इसमें एक मरीज में मलेरिया पॉजीटिव पाया गया. चिकित्सकों ने शेष सभी को दर्द एवं बुखार की सामान्य दवा दी. नौ लोगों को और पीडि़त होने के विषय में डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सोमवार को पुन: शिविर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










