तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण परेशान

चिनिया(गढ़वा). चिनिया प्रखंड में इन दिनों तेंदुआ के आतंक से लोग भयभीत हैं. शनिवार की रात चिनिया निवासी शिवलाल सिंह की एक गाय को तेंदुआ ने मारकर खा लिया. कुछ लोग इसे बाघ बता रहे हैं. शिवलाल ने बताया कि उसके मवेशी घर के समीप ही बथान पर बंधे हुए थे. इसी बीच रात में […]
चिनिया(गढ़वा). चिनिया प्रखंड में इन दिनों तेंदुआ के आतंक से लोग भयभीत हैं. शनिवार की रात चिनिया निवासी शिवलाल सिंह की एक गाय को तेंदुआ ने मारकर खा लिया. कुछ लोग इसे बाघ बता रहे हैं. शिवलाल ने बताया कि उसके मवेशी घर के समीप ही बथान पर बंधे हुए थे. इसी बीच रात में तेंदुआ आकर उसके गाय को दबोच लिया. बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व तहले गांव निवासी बसरू यादव की दो गाय को तेंदुआ ने मारकर खा लिया था. चिनिया के लोगों में तेंदुआ के प्रति इतना आतंक है कि वे शाम ढलते ही घरों में दुबक जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से तेंदुआ से निजात दिलाने के लिए गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










