विहंगम योग संस्थान की गोष्ठी हुई

गढ़वा. सदगुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से टंडवा निवासी उदय गुप्ता के आवास पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें उमराहा वाराणसी में आयोजित होनेवाले 91वां वार्षिकोत्सव समारोह सह 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में शामिल होने पर चर्चा की गयी. 27-28 नवंबर को आयोजित होनेवाले इस यज्ञ में गढ़वा […]
गढ़वा. सदगुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से टंडवा निवासी उदय गुप्ता के आवास पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें उमराहा वाराणसी में आयोजित होनेवाले 91वां वार्षिकोत्सव समारोह सह 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में शामिल होने पर चर्चा की गयी. 27-28 नवंबर को आयोजित होनेवाले इस यज्ञ में गढ़वा जिले के संस्थान पदाधिकारी व प्रखंड प्रभारियों ने हिस्सा लेने का निर्णय लिया. गोष्ठी की अध्यक्षता जिला संयोजक उपेंद्रनाथ मिश्र ने किया. इस अवसर पर सरयू अग्रवाल, वीरेंद्र पांडेय, रामविचार साहू, रामप्रताप अग्रवाल, रमेश पांडेय, उषा देवी, मनु पाठक, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रामसुंदर यादव, शालिग्राम प्रसाद, नारायण याव, विजयकांत ओझा, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










