1...लायंस क्लब ऑफ ग्रीन को एंबुलेंस मिला

झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने अपने पिता के नाम पर दिया एंबुलेंस25जीडब्ल्यूपीएच14- एंबुलेंस की चाबी सौंपते झामुमो नेता प्रतिनिधि,गढ़वा. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर की स्मृति में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन को एक एंबुलेंस प्रदान किया. करीब 10 लाख रुपये […]
झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने अपने पिता के नाम पर दिया एंबुलेंस25जीडब्ल्यूपीएच14- एंबुलेंस की चाबी सौंपते झामुमो नेता प्रतिनिधि,गढ़वा. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर की स्मृति में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन को एक एंबुलेंस प्रदान किया. करीब 10 लाख रुपये का यह एंबुलेंस पूरी तरह वातानुकूलित है, जो एक साथ दो मरीजों को ले जा सकता है. शनिवार को स्थानीय मंगलम परिसर में श्री ठाकुर की अनुपस्थिति में झामुमो युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मदनी खां, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष परेश कुमार तिवारी, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नशीम अख्तर ने संयुक्त रूप से लायंस ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी को एंबुलेंस की चाबी सौंपी. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मिथिलेश ठाकुरजी द्वारा दिया गया यह एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों की जीवन की रक्षा के लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगा. उन्होंने इसके लिये श्री ठाकुर के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि याचक और दानदाता दोनों के संयोग से इतना अच्छा एंबुलेंस गढ़वावासियों के लिए मिला है. अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी ने कहा कि उनके नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिये हमेशा कार्य करते रहे हैं. उन्हें काफी दिनों से अपने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पिता के नाम पर एंबुलेंस देने की इच्छा थी. इसपर लायंस ग्रीन को सबसे उपयोगी पात्र समझते हुये उन्हें एंबुलेंस दिया जा रहा है. मदनी खां ने कहा कि श्री ठाकुर सभी तरह के सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि लायंस ग्रीन इस एंबुलेंस का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के लिए करेगा. साथ ही रख-रखाव भी सही रूप से होगा. लायंस ग्रीन अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी ने श्री ठाकुर के इस दान की काफी सराहना की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि एंबुलेंस का रख-रखाव सही तरीके से होगा. कार्यक्रम का संचालन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव शिव केसरी ने किया. इस अवसर पर झामुमो के मनोज ठाकुर, खुशबुद्दीन खां, लायंस ग्रीन के नीरज कुमार, उमाकांत पांडेय, अश्विनी पांडेय, राजेश कुमार, विनय कुमार, शशिशेखर गुप्ता, संतोष चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










