2..ग्रामीणों ने लूट ली साडि़यां

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के चपिया मदगड़ी गांव में मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा साड़ी, धोती व कंबल वितरण शुभारंभ करने के कुछ देर बाद उनके जाते ही ग्रामीणों ने पिकअप वैन में लदा साड़ी, धोती व कंबल लूट लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पिकअप वैन का देखरेख कर रहे छोटू नामक युवक को पीट कर […]
भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के चपिया मदगड़ी गांव में मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा साड़ी, धोती व कंबल वितरण शुभारंभ करने के कुछ देर बाद उनके जाते ही ग्रामीणों ने पिकअप वैन में लदा साड़ी, धोती व कंबल लूट लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पिकअप वैन का देखरेख कर रहे छोटू नामक युवक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसका इलाज चपिया मदगड़ी में किया जा रहा है. समाचार के अनुसार मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा धोती-साड़ी का वितरण किया गया था. मंत्री के वहां से जाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीण पिकअप वैन पर टूट पड़े और उस पर रखा सारा सामान लूट ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










