जंगली जानवर का शिकार, चार के खिलाफ मामला दर्ज

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के कैलान जंगल से जानवर के मांस एवं उनके अवशेष बरामद हुए हैं. इस मामले में वन विभाग द्वारा कैलान के ही जितेंद्र यादव, विश्वंभर कोरवा, सुनेश्वर यादव एवं सुरेश यादव के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 42(ए), 42(बी), 42(सी) एवं 50, 51 के तहत मामला दर्ज किया […]
भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के कैलान जंगल से जानवर के मांस एवं उनके अवशेष बरामद हुए हैं. इस मामले में वन विभाग द्वारा कैलान के ही जितेंद्र यादव, विश्वंभर कोरवा, सुनेश्वर यादव एवं सुरेश यादव के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 42(ए), 42(बी), 42(सी) एवं 50, 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में वनरक्षी युसूफ अंसारी एवं वनपाल काशीनाथ सिंह ने बताया कि कैलान जंगल में जंगली सूअर मारे जाने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान शिकारियों को मांस बनाते देखा गया. लेकिन उनको देखते ही सभी शिकारी मांस के साथ भागने में सफल रहे. मौके से कुछ मांस मिले हैं. जिसे बरामद करने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










