टीपीसी-2 ने बॉक्साइट ट्रक फूंका

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
टीपीसी-2 ने बॉक्साइट ट्रक फूंका

24जीडब्ल्यूपीएच1- घटनास्थल पर जलता हुआ बॉक्साइट ट्रक प्रतिनिधि, रंका(गढ़वा). रंका-गढ़वा मार्ग पर गुलरिया ढोढ़ा के पास गुरुवार की सुबह नक्सलियों के एक दस्ता ने छत्तीसगढ़ के सामरी से बॉक्साइट लेकर आ रही एक ट्रक(जेएच09आर-8857) को जला दिया. उक्त ट्रक सुबह करीब 6.30 बजे जैसे ही गुलरिया ढोढ़ा से गुजर रही थी, नक्सलियों ने रोक कर […]

विज्ञापन

24जीडब्ल्यूपीएच1- घटनास्थल पर जलता हुआ बॉक्साइट ट्रक प्रतिनिधि, रंका(गढ़वा). रंका-गढ़वा मार्ग पर गुलरिया ढोढ़ा के पास गुरुवार की सुबह नक्सलियों के एक दस्ता ने छत्तीसगढ़ के सामरी से बॉक्साइट लेकर आ रही एक ट्रक(जेएच09आर-8857) को जला दिया. उक्त ट्रक सुबह करीब 6.30 बजे जैसे ही गुलरिया ढोढ़ा से गुजर रही थी, नक्सलियों ने रोक कर उसे अपने कब्जे में लिया और ट्रक में से ही डीजल निकाल कर गाड़ी पर डाल कर आग लगा दी. इसमें ट्रक पूरी तरह जल गया है. ट्रक रंकाखुर्द निवासी विजय चंद्रवंशी की थी, जो सामरी से बॉक्साइट लेकर मेराल ग्राम स्टेशन के लिए जा रही थी. इस संबंध में चालक रमेश साव ने बताया कि गुलरिया ढोढ़ा के पास वरदी में करीब 15-20 की संख्या में हथियार से लैस नक्सली सड़क पर आ गये. उसे उतार कर कुछ नक्सली जंगल में ले गये. इसके बाद खलासी कमेश भुइयां से गाड़ी से डीजल निकलवा कर उसमें आग लगायी. इसके बाद नक्सली दो फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गये. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. लेकिन तब तक नक्सली भाग चुके थे. पुलिस ने तत्काल गढ़वा से दमकल बुलवाया, लेकिन दमकल के पहुंचने तक गाड़ी जल चुकी थी. इस संबंध में थाना प्रभारी विनय प्रसाद मंडल ने बताया कि इस घटना के पीछे टीपीसी-2 के रोशनजी के दस्ता का हाथ है. उन्होंने आशंका जतायी कि ट्रक को जलवाने में किसी का हाथ हो सकता है. उन्होंने बताया कि बॉक्साइट ढुलाई में ट्रक संचालकों के बीच विवाद चल रहा है. पुलिस नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola