धनतेरस...बाजार खरीदारों से पटा

Published at :21 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस...बाजार खरीदारों से पटा

एक करोड़ की खरीदारी 21जीडब्लूपीएच5-धनतेरस पर खरीदारी करते ग्राहक प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा में धनतेरस को लेकर मंगलवार को बाजार में काफी रौनक रही. धनतेरस के अवसर पर बरतन, गहने आदि खरीदने के लिये सुबह से ही दुकानों में भीड़ थी. शहर से लेकर देहात तक के लोग धनतेरस को लेकर कुछ न कुछ खरीदारी की […]

विज्ञापन

एक करोड़ की खरीदारी 21जीडब्लूपीएच5-धनतेरस पर खरीदारी करते ग्राहक प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा में धनतेरस को लेकर मंगलवार को बाजार में काफी रौनक रही. धनतेरस के अवसर पर बरतन, गहने आदि खरीदने के लिये सुबह से ही दुकानों में भीड़ थी. शहर से लेकर देहात तक के लोग धनतेरस को लेकर कुछ न कुछ खरीदारी की भावना से अपने-अपने सामर्थ्य के हिसाब से खरीदारी कर रहे थे. गढ़वा के अंदर बाजार में बरतन दुकान एवं जेवर दुकानों में अपराह्न पांच बजे के बाद भीड़ बढ़ गयी थी. जेवर की दुकानों मुख्य रूप से चांदी के पुराने सिक्के की मांग ज्यादा थी. बर्तन की दुकानों में स्टील के बरतन के ग्राहक ज्यादा थे. इसके अलावा कुछ लोग धनतेरस के अवसर पर वाहनों की भी खरीदारी किये. एक अनुमान के अनुसार धनतेरस में गढ़वा के बाजारों में कम से एक करोड़ का व्यवसाय हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola