चाय पार्टी में क्षेत्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा

ब्रह्मदेव प्रसाद के घर पर चाय पार्टी में पहंुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 21जीडब्लूपीएच9-ब्रह्मदेव के आवास पर जुटे भाजपाई प्रतिनिधि, गढ़वा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय सहित कई नेता मंगलवार को युवा भाजपा नेता ब्रह्मदेव प्रसाद के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित चाय पार्टी में पहुंचे. श्री प्रसाद ने गुलदस्ता देकर श्री राय का स्वागत किया. […]
ब्रह्मदेव प्रसाद के घर पर चाय पार्टी में पहंुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 21जीडब्लूपीएच9-ब्रह्मदेव के आवास पर जुटे भाजपाई प्रतिनिधि, गढ़वा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय सहित कई नेता मंगलवार को युवा भाजपा नेता ब्रह्मदेव प्रसाद के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित चाय पार्टी में पहुंचे. श्री प्रसाद ने गुलदस्ता देकर श्री राय का स्वागत किया. मौके पर चुनाव को लेकर गढ़वा व विश्रामपुर विस क्षेत्र पर चर्चा की गयी. ब्रह्मदेव प्रसाद ने विश्रामपुर विस क्षेत्र के वर्तमान हालात की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से राजनीतिक मामलों पर चर्चा की. महाराष्ट्र व हरियाणा में पार्टी की जीत पर ब्रह्मदेव प्रसाद ने सभी नेताओं का मुंह मीठा कराया. इस दौरान उपस्थित ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थकों ने विश्रामपुर से युवा एवं जुझारू प्रत्याशी को मैदान में उतारने का आग्रह किया. मौके पर श्याम नारायण दुबे, जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, खुशदिल सिंह, संजय गुप्ता, वीर दुबे, सुदामा विश्वकर्मा, राम भजन यादव, संजय गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, संजय चौबे, रवींद्र पांडेय, गुड्डू चौबे, अवनीश चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










