पैसे से नहीं, फ्री में दें धोती-साड़ी : सत्येंद्रनाथ

20जीडब्ल्यूपीएच14-वितरण करते विधायक सत्यंेद्रनाथ तिवारी व अन्यगढ़वा. गढ़वा में सोमवार सोना सोबरन धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किये गये. गढ़वा प्रखंड कार्यालय में इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय विधायक सत्यंेद्रनाथ तिवारी ने किया. गढ़वा प्रखंड में 31851 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर […]
20जीडब्ल्यूपीएच14-वितरण करते विधायक सत्यंेद्रनाथ तिवारी व अन्यगढ़वा. गढ़वा में सोमवार सोना सोबरन धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किये गये. गढ़वा प्रखंड कार्यालय में इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय विधायक सत्यंेद्रनाथ तिवारी ने किया. गढ़वा प्रखंड में 31851 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से 1883 कंबल वितरित किया जायेगा. इसका सांकेतिक उदघाटन मौके पर बोलते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सरकार की यह काफी महत्वपूर्ण योजना है. इससे गरीबों को काफी फायदा मिलेगा. लेकिन जो शुल्क इसके लिये गरीबों से 10 रुपये लिये जा रहे हैं, वह भी बंदकर नि:शुल्क कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल लगातार चार वर्ष से सुखाड़ की चपेट में है. इसको ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी से लेकर पंचायत स्तर तक काम करनेवाले पंचायत कर्मियों को ग्रामीणों के बीच इसका लाभ पहुंचाने की जरूरत है. इस अवसर पर एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, अंचल पदाधिकारी अंजना दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










