सभी घायल गढ़वा-पलामू के मजदूर थेगढ़वा. गढ़वा -पलामू से छत्तीसगढ़ काम करने जा रहे 10 मजदूर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए कटघोरा(छत्तीसगढ़) के अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में नंद किशोर चौधरी(फरठिया)दिनेश चौधरी(अटौला), तिलक चौधरी (मोतीहारा), मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, कामेश्वर चौधरी, नागेंद्र महतो, अशोक चौधरी, उपेंद्र चौधरी सभी सिगसिगी(पलामू), मनोज चौधरी(रबदा, रंका) शामिल है. समाचार के अनुसार रेहला से रायगढ़ जानेवाली यात्री बस आदर्श पर उक्त लोग मजदूरी करने छत्तीसगढ़ जाने के लिए सवार हुए थे. इसी बीच अंबिकापुर से आगे कटघोरा के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं.
BREAKING NEWS
छत्तीसगढ़ में बस पलटने से 10 घायल
सभी घायल गढ़वा-पलामू के मजदूर थेगढ़वा. गढ़वा -पलामू से छत्तीसगढ़ काम करने जा रहे 10 मजदूर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए कटघोरा(छत्तीसगढ़) के अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में नंद किशोर चौधरी(फरठिया)दिनेश चौधरी(अटौला), तिलक चौधरी (मोतीहारा), मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, कामेश्वर चौधरी, नागेंद्र महतो, अशोक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement