ओके....प्रकाश पर्व पर स्वस्थ समाज बनायें : सुरेंद्र

20जीडब्लूपीएच3-उदघाटन के बाद संबोधित करते भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ताखरौंधी(गढ़वा). लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में खरौंधी प्रखंड के के सीसरी गांव में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. इस मौके पर अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन परंपरा को मानने वाले लोग इस प्रकाश पर्व […]
20जीडब्लूपीएच3-उदघाटन के बाद संबोधित करते भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ताखरौंधी(गढ़वा). लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में खरौंधी प्रखंड के के सीसरी गांव में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. इस मौके पर अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन परंपरा को मानने वाले लोग इस प्रकाश पर्व पर अपने अंदर छुपे बुराइयों को मिटा कर स्वस्थ समाज का निर्माण करें. उन्होंने उपस्थित लोगों को दीपावली व छठ की शुभकामना देते हुए कहा कि भक्ति जागरण से वातावरण शुद्ध होता है और आपसी एकता व भाईचारा बढ़ती है. भक्ति जागरण की शुरुआत कलाकारों ने गणेश वंदना से की. तत्पश्चात एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत कलाकारों ने प्रस्तुत की. इस अवसर पर अनिल कुशवाहा, मोहन पासवान, रामकेवल गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, एएन प्रजापति, अनुज कुमार, उदय मेहता, गोरख चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










