समाज का उद्देश्य, जागरूकता फैलाना : डॉ प्रेम

Published at :18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
समाज का उद्देश्य, जागरूकता फैलाना : डॉ प्रेम

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक 18जीडब्ल्यूपीएच15- मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय ठाकुर महल के सभागार में की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार […]

विज्ञापन

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक 18जीडब्ल्यूपीएच15- मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय ठाकुर महल के सभागार में की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी उपस्थित थे. इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी समाज का संगठन जब मजबूत होता है, तो समाज का सर्वांगीण विकास होता है. महासभा का उद्देश्य के समाज के लोगों को शिक्षित करना, उनमेंं राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता लाना तथा सरकारी योजना से मिलनेवाला लाभ उन तक पहुंचाना है. प्रदेश अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल उनके हित व सम्मान की बात करेगा, उसे वे अपना समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में लगा सीएनटी को सरकार वापस ले या एससी/एसटी की सुविधा दे. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी अपने उदगार में समाज के लोगों को संगठित होने, नशापान से दूर रहने व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री इंद्रराज, शंभु चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, सुधीर कुमार पप्पू, विनय चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में उमेश चंद्रवंशी, सुधीर कुमार, भागीरथी चंद्रवंशी, सुरेश भंडारी, मोहन लाल चंद्रवंशी,सहदेव सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णा चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी,उदय वर्मा, आलोक चंद्रवंशी, लालजी राम सहित कई लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन विनोद चंद्रवंशी व धन्यवाद ज्ञापन सुधीर कुमार पप्पू ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola