ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका

हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर गांव में राज्य संपोषित योजना के तहत बन रहे पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री लगाने व प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक गुणवत्ता में सुधार करे और प्राक्कलन दिखाये. साथ ही ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जहां-जहां सड़क […]
हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर गांव में राज्य संपोषित योजना के तहत बन रहे पीसीसी सड़क में घटिया सामग्री लगाने व प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक गुणवत्ता में सुधार करे और प्राक्कलन दिखाये. साथ ही ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जहां-जहां सड़क का जमीन अतिक्रमण किया गया है, उसे मुक्त कराया जायेगा. इस मौके पर मुखिया संध्या देवी, उप प्रमुख गायत्री देवी ने ग्रामीणों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर संतोष सिंह, बबलू सिंह, तुलसी रजवार, चूल्हन चौधरी, ददई सिंह, दशरथ पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










