किसान क्लब के माध्यम से ऋण मिलेगा(फोटो)

Published at :17 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
किसान क्लब के माध्यम से ऋण मिलेगा(फोटो)

एसबीआई का केसीसी ऋण शिविर 17जीडब्ल्यूपीएच17- शिविर में उपस्थित एसबीआइ अधिकारीडंडई(गढ़वा). एसबीआइ एडीबी शाखा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय आंबेडकर चौक पर केसीसी ऋण को लेकर शिविर लगाया गया. इस अवसर पर एडीबी शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग दो-तीन साल से केसीसी ऋण जमा नहीं किये हैं, […]

विज्ञापन

एसबीआई का केसीसी ऋण शिविर 17जीडब्ल्यूपीएच17- शिविर में उपस्थित एसबीआइ अधिकारीडंडई(गढ़वा). एसबीआइ एडीबी शाखा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय आंबेडकर चौक पर केसीसी ऋण को लेकर शिविर लगाया गया. इस अवसर पर एडीबी शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग दो-तीन साल से केसीसी ऋण जमा नहीं किये हैं, वे उसे जमा करा कर खाता का नवीनीकरण करा लें. ताकि उन्हें पुन: ऋण दिया जा सके. इस मौके पर एसबीआइ गढ़वा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक माइकल मिंज ने किसानों को दलालों से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कृषि लोन जमीन वाले को ही मिलेगा. उन्होंने दलालों से बचने के लिए किसान क्लब बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि किसान क्लब के माध्यम से ही कृषि ऋण मिलेगा. इस मौके पर एलडीएम रंजीत कुमार सिंह, फिल्ड ऑफिसर जय प्रकाश कुमार, अजय उरांव, शिववचन सिंह, महावीर राम, अलख प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, रामप्रसाद गुप्ता, दिनेश राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola