उत्सव में 1000 महिलाएं लेंगी भाग

Published at :17 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
उत्सव में 1000 महिलाएं लेंगी भाग

20 अक्तूबर को रांची मंे आयोजित है महिला अधिकार उत्सवगढ़वा. रांची में 20 अक्तूबर को आयोजित महिला अधिकार उत्सव में हिस्सा लेने के लिए गढ़वा जिले से 1000 महिलाओं का चयन किया गया है. इनमें 300 सेविका-सहायिका, 200 पंचायत प्रतिनिधि, 400 एसएचजी की महिलाएं तथा 20 शिक्षिका व 20 एएनएम शामिल हैं. इसकी जानकारी देते […]

विज्ञापन

20 अक्तूबर को रांची मंे आयोजित है महिला अधिकार उत्सवगढ़वा. रांची में 20 अक्तूबर को आयोजित महिला अधिकार उत्सव में हिस्सा लेने के लिए गढ़वा जिले से 1000 महिलाओं का चयन किया गया है. इनमें 300 सेविका-सहायिका, 200 पंचायत प्रतिनिधि, 400 एसएचजी की महिलाएं तथा 20 शिक्षिका व 20 एएनएम शामिल हैं. इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं की उपस्थिति कराने के लिए जिले के तीनों अनुमंडल से सुबह छह बजे वाहन खुलेगी. कुल 22 बड़े वाहनों की व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक गाड़ी में दो-दो लेडीज काउंस्टेबल, दो एंबुलेंस के साथ डॉक्टर की पूरी टीम व निगरानी के लिए 10 पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि महिलाओं के नाश्ता, पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है. इधर इस कार्यक्रम को लेकर पुन: मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त से जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola