ओके....आमसभा में पारित होंगे चयनित योजना

डीसी ने सघन सहभागी नियोजन अभ्यास को लेकर बैठक की17जीडब्ल्यूपीएच9- बैठक करते उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने शुक्रवार को मनरेगा के 2015-16 के श्रम बजट के लिए सघन सहभागी नियोजन अभ्यास को लेकर जिला संसाधन समूह व जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में जानकारी दी गयी कि 2015-16 के […]
डीसी ने सघन सहभागी नियोजन अभ्यास को लेकर बैठक की17जीडब्ल्यूपीएच9- बैठक करते उपायुक्त प्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने शुक्रवार को मनरेगा के 2015-16 के श्रम बजट के लिए सघन सहभागी नियोजन अभ्यास को लेकर जिला संसाधन समूह व जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में जानकारी दी गयी कि 2015-16 के लिए गढ़वा को गरीबी इंडेस्क के आधार पर 18 प्रखंडों का चयन किया गया है. इससे गढ़वा सदर प्रखंड को बाहर रखा गया है. पूरे भारत में 2500 प्रखंडों व झारखंड के 171 प्रखंडों का चयन हुआ है, जहां मनरेगा को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना है. उपायुक्त ने बताया कि पहले मनरेगा में वन विभाग जैसे विभागों को भी शामिल किया गया था, जबकि अब शिक्षा, मत्स्य, कृषि सहित अन्य इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को भी शामिल किया गया है. जो योजनाएं पहले उपरोक्त विभागों से होती थी, उनमें अब मनरेगा को शामिल कर लेना है. इसमें पक्का वर्क संबंधित विभाग तथा कच्चा वर्क मनरेगा के पैसे से क्रि यान्वित होंगे. बैठक में विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये गये. साथ ही अपने यहां से योजनाओं का चयन कर उसकी रिपोर्ट जमा करने को कहा गया. बताया गया कि योजनाओं का चयन करने के बाद उसे आमसभा में पारित कराया जायेगा और उसके बाद संबंधित विभाग को ही उसे पूरा करने के लिए सौंप दिया जायेगा. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










