जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता: शशि

धुरकी(गढ़वा). राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय ग्रीन गोला मैदान में आयोजित किया गया. इसका उदघाटन पार्टी के कें द्रीय अध्यक्ष शशि कुमार द्विवेदी ने किया. इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि अब जब चुनाव का समय आ गया है, तो क्षेत्र में कई नेता प्रकट हो गये हैं. ये […]
धुरकी(गढ़वा). राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय ग्रीन गोला मैदान में आयोजित किया गया. इसका उदघाटन पार्टी के कें द्रीय अध्यक्ष शशि कुमार द्विवेदी ने किया. इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि अब जब चुनाव का समय आ गया है, तो क्षेत्र में कई नेता प्रकट हो गये हैं. ये जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जनता ऐसे मौसमी नेताओं के चक्कर में नहीं आनेवाली है. उन्होंने वर्तमान विधायक पर प्रहार करते हुए कहा कि वे जनता को झूठे सपने दिखाते चल रहे हैं. उन्होंने पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर भी नौजवानों को ठगने का आरोप लगाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन प्रजापति ने तथा संचालन फिरोज अंसारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










