राज्यस्तरीय टेबुल टेनिस चैंपियनशिप शुरू(फोटो)

Published at :16 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय टेबुल टेनिस चैंपियनशिप शुरू(फोटो)

15जीडब्ल्यूपीएच9- चैंपियनशिप का उदघाटन करते एसडीओ गढ़वा. 14वीं अंतर जिला एवं झारखंड राज्यस्तरीय टेबुल टेनिस चैंपियनशिप 2014 का उदघाटन शुक्रवार को स्थानीय नीलांबर नगर भवन में किया गया. मुख्य अतिथि गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने इसका उदघाटन कि या. इस अवसर पर संगीत कला महाविद्यालय गढ़वा के बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति […]

विज्ञापन

15जीडब्ल्यूपीएच9- चैंपियनशिप का उदघाटन करते एसडीओ गढ़वा. 14वीं अंतर जिला एवं झारखंड राज्यस्तरीय टेबुल टेनिस चैंपियनशिप 2014 का उदघाटन शुक्रवार को स्थानीय नीलांबर नगर भवन में किया गया. मुख्य अतिथि गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने इसका उदघाटन कि या. इस अवसर पर संगीत कला महाविद्यालय गढ़वा के बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति की. प्रतियोगिता 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक चलेगी. इसमें कुल 68 इवेंट होना है. इस मौके पर राज्य टेबुल संघ के संयुक्त सचिव सुदीप्तो मुखर्जी, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष एमपी केसरी, सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश दूबे, सीआरपीएफ के कमाडेंट कमलेश सिंह, डॉ यासीन अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मोजीब खान, प्रिंस सोनी, अशोक दूबे, प्रवेश कुमार, वनांचल डेंटल कॉलेज के निदेशक दिनेश सिंह, बाजार समिति के सचिव राकेश सिंह, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष संतोष केसरी, भगत सिंह साहू, विनोद कमलापुरी, मुकेश निरंजन सिन्हा, डीपी सिंह, जुनाहुद्दीन खां आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola