जिला फुटबॉल सुपर लीग प्रतियोगिता 20 से

10 चयनित टीमें भाग लेंगीगढ़वा. गढ़वा जिला फुटबॉल सुपर संघ के तत्वावधान में आगामी 20 अक्तूबर से जिला फुटबॉल सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा व सचिव जुनाहुद्दीन खां ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके पूर्व जिला फुटबॉल लीग लीग प्रतियोगिता में 40 टीमें […]
10 चयनित टीमें भाग लेंगीगढ़वा. गढ़वा जिला फुटबॉल सुपर संघ के तत्वावधान में आगामी 20 अक्तूबर से जिला फुटबॉल सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा व सचिव जुनाहुद्दीन खां ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके पूर्व जिला फुटबॉल लीग लीग प्रतियोगिता में 40 टीमें भाग ली थी. अंक के आधार पर 10 टीम का प्रवेश सुपर लीग प्रतियोगिता में दिया गया है. इसमें राइजिंग फुटबॉल क्लब गढ़वा, फुटबॉल क्लब चिनिया, आरएफसी गढ़वा बी, कीतासोती फुटबॉल क्लब, टीएफसी भवनाथपुर, जयहिंद फुटबॉल क्लब भंडरिया, कामयाब क्लब तेतरडीह, बजरंग फुटबॉल क्लब बेलवादामर, फुटबॉल क्लब लाली तेवर व वाइसी स्पोर्ट्स क्लब खोरीडीह शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कन्या मवि के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उक्त सभी टीमों को अपराह्न दो बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा. उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर गढ़वा जिला फुटबॉल टीम के लिए चयन किया जायेगा. यह टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










