हाथ धुलाई दिवस पर रैली

भवनाथपुर(गढ़वा). हाथ धुलाई दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में प्रभातफे री निकाली गयी. उवि भवनाथपुर में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान रैली में शामिल बच्चे हाथ धुलाई के संबंध में नारे लगा रहे थे. प्रभातफेरी स्कूल से ब्लॉक मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय लौटकर समाप्त हुई. इस दौरान प्राचार्य विकास प्रजापति ने हाथ धोकर योजना […]
भवनाथपुर(गढ़वा). हाथ धुलाई दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में प्रभातफे री निकाली गयी. उवि भवनाथपुर में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान रैली में शामिल बच्चे हाथ धुलाई के संबंध में नारे लगा रहे थे. प्रभातफेरी स्कूल से ब्लॉक मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय लौटकर समाप्त हुई. इस दौरान प्राचार्य विकास प्रजापति ने हाथ धोकर योजना की जानकारी दी. इसी तरह कन्या प्रावि बस्ती में भी प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रधानाध्यापक पांडेय सूर्यकांत शर्मा ने इस दौरान बच्चों को हाथ धोने से संबंधित जानकारी दी. इस मौके पर कमलेश पाठक, राजीव रंजन द्विवेदी, सुजीत कुमार, बसंत राम, किरण सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










