राशन लाभुकों ने हंगामा किया

Published at :15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
राशन लाभुकों ने हंगामा किया

गोदरमाना(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के जेनेवा पंचायत के लीलापत्थर गांव के वार्ड नंबर एक के राशन लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान पर हंगामा किया. बीपीएलधारी लाभुक का आरोप है कि पहले उन्हें डीलर द्वारा 35 रुपये में 33 किलो अनाज मिलता था. लेकिन अब 32 किलो ही दिया जा रहा है. इसके विरोध में उन्होंने […]

विज्ञापन

गोदरमाना(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के जेनेवा पंचायत के लीलापत्थर गांव के वार्ड नंबर एक के राशन लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान पर हंगामा किया. बीपीएलधारी लाभुक का आरोप है कि पहले उन्हें डीलर द्वारा 35 रुपये में 33 किलो अनाज मिलता था. लेकिन अब 32 किलो ही दिया जा रहा है. इसके विरोध में उन्होंने अनाज लेने से इनकार किया. लाभुक नारायण सिंह, विष्णु राम, जयप्रकाश यादव, अशोक राम, राजेश राम, राजेश्वर राम, संतोष चौधरी आदि ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे ने बताया कि इसकी जांच कर सही पाये जाने पर वे कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola