भंडरिया की टीम 1-0 से विजयी

Published at :15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
भंडरिया की टीम 1-0 से विजयी

15जीडब्ल्यूपीएच14- मैच का उदघाटन करते नसीम अख्तरगढ़वा. छोटन सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के बुधवार को खेले गये मैच में भंडरिया की टीम 1-0 विजयी रही. मैच का उदघाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य नसीम अख्तर ने खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त कर किया. भंडरिया एवं खोरीडीह के बीच खेले गये मैच में भंडरिया की टीम शुरू से […]

विज्ञापन

15जीडब्ल्यूपीएच14- मैच का उदघाटन करते नसीम अख्तरगढ़वा. छोटन सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के बुधवार को खेले गये मैच में भंडरिया की टीम 1-0 विजयी रही. मैच का उदघाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य नसीम अख्तर ने खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त कर किया. भंडरिया एवं खोरीडीह के बीच खेले गये मैच में भंडरिया की टीम शुरू से ही खेल में दबदबा बनायी रही. अंतत: वह एक गोल से विजयी रही. झामुमो के केंद्रीय सचिव मिथिलेश ठाकुर के सौजन्य से आयोजित इस मैच में जिलेभर की टीम भाग ले रही है. इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, जुनाहुद्दीन खां, द्वारिकानाथ पांडेय, अशर्फी राम, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, सचिव करीमन बघेल, उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे. रेफरी की भूमिका सलीम जाफर, अशोक तिवारी व शैलेंद्र पांडेय ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola