मेन्यू के अनुसार भोजन दें : प्रशासन

गढ़वा. आइएपी योजना के तहत कल्याणपुर में फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज द्वारा चलाया जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण में वहां के छात्रों द्वारा भोजन को लेकर पिछले दिनों किये गये हंगामे के बाद व्यवस्थापक मालिया अनवर को हटा दिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन ने संस्था को पत्र लिख कर खाने के मेन्यू का पालन […]
गढ़वा. आइएपी योजना के तहत कल्याणपुर में फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज द्वारा चलाया जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण में वहां के छात्रों द्वारा भोजन को लेकर पिछले दिनों किये गये हंगामे के बाद व्यवस्थापक मालिया अनवर को हटा दिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन ने संस्था को पत्र लिख कर खाने के मेन्यू का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया है. मेन्यू का पूरा चार्ट छात्रावास व प्रशिक्षण स्थल पर लगाने का भी निर्देश है. विदित हो कि पिछले दिन प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान के संचालकों के खिलाफ यह कह कर काफी हंगामा किया था कि उन्हें भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जाता. अक्सर नमक रोटी दे दी जाती है. छात्रों की इस हंगामे के बाद उपायुक्त ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को यह कह कर शांत कराया था कि इसपर प्रशासन कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










