पं दीनदयाल ने वैचारिक दिशा दी

Published at :26 Sep 2014 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
पं दीनदयाल ने वैचारिक दिशा दी

स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर दीप जला कर इसकी शुरुआत की. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय निर्धन परिवार से होने के बाद भी योग्यता व प्रतिभा के बल पर देश में अपनी विशेष पहचान बनायी. भारतीय जनसंघ […]

विज्ञापन

स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर दीप जला कर इसकी शुरुआत की. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय निर्धन परिवार से होने के बाद भी योग्यता व प्रतिभा के बल पर देश में अपनी विशेष पहचान बनायी.

भारतीय जनसंघ से जुड़ाव के बावजूद दलीय संकीर्णताओं से वे दूर रहे. वे राजनीति के अध्यात्मीकरण के पक्षधर थे. लेकिन रुढ़ीवादी नहीं थे. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी को लगातार वैचारिक दिशा दिया. समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर लाने के लिए उन्होंने अंत्योदय का सूत्र दिया. अंत्योदय के बिंदू पर गांधी, लोहिया व दीनदयाल उपाध्याय एक ही जगह खड़े मिलते हैं. इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, भोला चंद्रवंशी, वीणा पाठक, अनिता दत्त, कैलाश कश्यप, ठाकुर प्रसाद महतो, विजय केसरी, सुरेश केसरी, रमेश गुप्ता, मुकेश सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.जयंती की अध्यक्षता वीरेंद्रनाथ दुबे व संचालन धनंजय तिवारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola