टैलेंट हंट प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Published at :23 Sep 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
टैलेंट हंट प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गढ़वा: गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति ने गत दिनों आयोजित 14 वां टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 50 स्कूलों के तीन हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति ने गत दिनों आयोजित 14 वां टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 50 स्कूलों के तीन हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था. उन्होंने बताया कि सभी सफल प्रतिभागियों को 20 सितंबर को स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि में एक समारोह कर नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का आयोजन पिछले 14 वर्षों से किया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगी भावना को बढ़ाना है. प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष सुशील केसरी, सचिव मदन प्रसाद केसरी, उप सचिव संजय सोनी तथा कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा उपस्थित थे.

* सौरभ, शिवम व शिवांस बने टॉपर : समिति द्वारा घोषित परिणा के अनुसार ग्रुप ऐ में आरके पबिलक स्कूल के सौरभ दूबे,निशांत दबे आर्यन मधूर, ग्रुप बी में शिवम गुप्ता,ऋषु कुमार व विप्लव तिवारी, ग्रुप सी में शिवांस ओझा, नहर अंसारी व कुंदन मेहता को क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान मिला है. वहीं ब्लॉक टॉपर में गढ़वा के राहुल तिवारी, रमना से ज्योति कुमारी, विशुनपुरा से मुकेश कुमार,रंका से राहुल राज, मझिआंव से विपुल दूबे, मेराल से साक्षी कुमारी, नगरऊंटारी से प्रिंस कुमार एवं पलामू से अंकित कुमार मेहता का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola